छत्तीसगढ़

यूनियन बैंक, इंडिया वन ए.टी.एम. में तोड़फोड़ करने वाला गिरफ्तार

रायपुर, 9 अक्टूबर।यूनियन बैंक एवं इंडिया वन ए.टी.एम. मशीन में तोड़फोड़ करने वाले पंकज ध्रुव को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (क्राईम एवं साईबर) श्री स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) श्री रॉबिनसन गुरिया की सतत् मॉनिटरिंग में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना आमानाका पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।

उसने टाटीबंध चौक स्थित इंडिया वन ए.टी.एम. मशीन तथा चंदनडीह स्थित यूनियन बैंक शाखा के वॉल्ट/लॉकर में तोड़फोड़ की थी। उससे यूनियन बैंक से चोरी कियालैपटॉप जब्त किया गया है।

प्रकरण क्र 01 – प्रार्थी नमन वोरा ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह इंडिया वन पेमेंन्ट लिमटिेड में फ्रैन्चाईजी के रुप में कार्य करता है, 25 से 26 सितंबर की दरम्यानी रात्रि कंपनी के टाटीबंध चौक अग्रवाल होटल के पास स्थित ए.टी.एम. मशीन, में आज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी के उद्देश्य से उसमें तोडफोड किया गया है। जिससे ए.टी.एम. मशीन की स्क्रीन, सेफ-लॉक, कैमरा, कैश निकासी क्षेत्र एवं ए.टी.एम. मशीन के अन्य समान को क्षतिग्रस्त किया गया साथ ही अज्ञात चोर द्वारा ए.टी.एम. मशीन में लगे यू.पी.एस. की बैटरी को भी चोरी करने का प्रयास किया गया।

गणेश मिश्रा ने थाना आमानाका में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह यूनियन बैंक ऑफ इंडिया चदंनडीह शाखा में शाखा प्रबंधक है। 5-6 अक्टूबर की रात चोरी का प्रयास किया गया। अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि के समय ताला तोड़कर खिडकी का कांच तोडकर शाखा के अंदर प्रवेश कर चेकबुक ड्रॉप बॉक्स तथा टेबल की दराज को क्षतिग्रस्त व खोली हुई अवस्था में पाया गया है एवं शाखा मे स्थित कप्युटर स्क्रीन / मॉनिटर भी क्षतिग्रस्त किया गया था, कैश वॉल्ट/स्ट्रांग रूम के लॉकर को भी क्षतिग्रस्त किया गया था।

दोनोंमामले दर्ज कर पुलिस घटना स्थल, आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ-साथ प्रकरण में मुखबीर लगाकर भी पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान मिली जानकारी पर पुलिस डी.डी.नगर निवासी पंकज ध्रुव को पकड़ कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने दोनों घटनाएं करना स्वीकार किया।

गिरफ्तार आरोपी – पंकज ध्रुव पिता सीताराम ध्रुव उम्र 27 साल स्थाई पता- पिथौरा ठाकुरदिया खपरा खोल थाना पिथौरा हाल- पता सरोना बाजार चौक कचरा डंप के पास थाना डी.डी. नगर रायपुर।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button