ताजा खबर

नगर पालिका अध्यक्ष रूबी शैलेंद्र सिंह ने दी शारदीय नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं, कहा – माँ की भक्ति से जागे नई उम्मीद

किरंदुल। नगर पालिका परिषद किरंदुल की अध्यक्ष श्रीमती रूबी शैलेन्द्र सिंह ने समस्त नगरवासियों एवं क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि सर्दी की ठिठुरन में भी माँ के चरणों में श्रद्धा और भक्ति की गर्माहट बनी रहे, इसी मंगलकामना के साथ माँ दुर्गा की कृपा आप सभी एवं आपके परिवार पर सदैव बनी रहे।

उन्होंने कहा कि माँ दुर्गा की आराधना का यह पर्व सुख, शांति, समृद्धि और सफलता के नए अध्याय लिखे। माँ की भक्ति से मन में आस्था, जीवन में ऊर्जा और हर दिन में नई उम्मीद जागे।

श्रीमती सिंह ने समस्त किरंदुल वासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए माता रानी से प्रार्थना की है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button