3100 रुपये प्रति क्विंटल में धान खरीदी, 15 नवंबर से होगा आगाज—किसानों के हित में सरकार का निर्णय.. मनोज दास।
विकास नंद/ सर्वव्यापी
छत्तीसगढ़ में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने की घोषणा पर भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनोज दास ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदने की व्यवस्था किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है।मनोज दास ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां की अर्थव्यवस्था में किसानों का अहम योगदान है। किसानों की मेहनत का उचित मूल्य सुनिश्चित करना आवश्यक है। राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की तैयारी और नए उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था से किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलने की उम्मीद है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों के आर्थिक सशक्तीकरण और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रयास कर रही है। धान खरीदी के लिए 360 नए उपार्जन केंद्रों की सौगात से किसानों को नजदीक में धान बेचने की सुविधा मिल सकती है, जिससे समय और परिवहन खर्च की बचत होगी।मनोज दास ने कहा कि किसानों के हितों को प्राथमिकता देने वाली योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने धान खरीदी की घोषणा का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया।

