छत्तीसगढ़
संविधान संशोधन बिल से पहले पीएम मोदी ने सांसदों के साथ की बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्र सरकार के वरिष्ठ मंत्रियों राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ बैठक की.
इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और लोकसभा व राज्यसभा के कई सांसद भी शामिल हुए.
यह बैठक ऐसे समय हुई है, जब सरकार सोमवार को लोकसभा में नया संविधान संशोधन बिल पेश करने वाली है.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, प्रधानमंत्री के आधिकारिक आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर चाय पर चर्चा के लिए 30 से ज़्यादा सांसद और मंत्री पहुंचे थे. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बीएल संतोष भी इस बैठक में मौजूद थे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, 7, लोक कल्याण मार्ग पर बीजेपी संसदीय दल की कार्यकारी समिति के साथ शानदार बैठक हुई. इस दौरान कई मुद्दों पर उपयोगी बातचीत हुई.(bbc.com/hindi)



