छत्तीसगढ़
दिल्ली में वायु प्रदूषण बरकरार, एक्यूआई ‘बेहद खराब’ श्रेणी में

दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार खराब बना हुआ है. दिल्ली सरकार की वेबसाइट के मुताबिक़, मंगलवार को सुबह करीब छह बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 314 दर्ज किया गया.
यह बेहद खराब श्रेणी में आता है. वेबसाइट के मुताबिक, कल इसी समय के मुकाबले एक्यूआई 51 अंक कम है.
दिल्ली के 59 में से 56 मॉनिटरिंग स्टेशन हवा की गुणवत्ता का डेटा दे रहे हैं. इनमें से 52 स्टेशनों पर पीएम2.5 सबसे बड़ा प्रदूषक है.
बता दें कि एक्यूआई का स्तर 301 से 400 के बीच होने पर हवा को बेहद खराब माना जाता है.(bbc.com/hindi)



