छत्तीसगढ़

पाकिस्तान: अदियाला जेल में इमरान ख़ान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी की मुलाक़ात

इमरान ख़ान और उनकी पत्नी की अलग-अलग मेडिकल जांच कराए जाने के बाद उनकी जेल में मुलाक़ात कराए जाने का दावा किया गया है.

बीबीसी न्यूज़ उर्दू के संवाददाता शहज़ाद मलिक के मुताबिक़, रावलपिंडी की अदियाला जेल प्रशासन ने बयान में कहा कि शनिवार को पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान और उनकी पत्नी बुशरा बीबी के बीच मुलाक़ात कराई गई.

जेल अधिकारियों के मुताबिक़, यह मुलाक़ात जेल के कॉन्फ्रेंस रूम में हुई. करीब 30 मिनट की मुलाक़ात के बाद दोनों को उनके अलग-अलग सेल में भेज दिया गया.

इमरान ख़ान की मेडिकल जांच होने के बाद दोनों के बीच यह पहली मुलाक़ात है.

इससे पहले इमरान ख़ान और बुशरा बीबी के लिए बनाई गई विशेष मेडिकल टीम के प्रमुख डॉक्टर आरिफ़ अदियाला जेल पहुंचे थे.

जेल अधिकारियों के मुताबिक़, डॉक्टर ने इमरान ख़ान और बुशरा बीबी के ब्लड प्रेशर और आंखों की जांच की. डॉक्टर आरिफ़ को जेल अस्पताल के मेडिकल स्टाफ़ ने जांच में मदद दी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button