स्व. कसार के उत्कृष्ट कार्यों और समाज सेवा को याद करते शिक्षक-शिक्षिकाएं सम्मानित

रायपुर, 21 अक्टूबर। स्व. श्री कन्हैयालाल जी कसार की 24वीं पुण्यतिथि पर उनके कुश्ती के प्रति महान योगदान और व्यक्तित्व को श्रद्धापूर्वक याद किया गया रायपुर कॉन्वेंट उ.मा. विद्यालय गुढिय़ारी, न्यू राजेन्द्र नगर, शिवांनंद नगर एवं केन्ट इंटरनेशनल स्कूल झीट में प्रात:10 बजे स्कूल के अध्यक्ष सचिव प्राचार्या शिक्षक शिक्षिकायें एवं छात्र/छात्राओं ने पुण्य तिथि के अवसर पर उनके उत्कृष्ट कार्यो और समाज सेवा में योगदान को याद कर उन्हें पुष्पांजली अर्पित की गई।
उन्होंने अपने जीवन के 70 वर्ष तक समाज और देश की सेवा में समर्पित किया और रायपुर शहर एवं छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों में रायपुर शहर का नाम ऊँचा किया। वे हर जाति और धर्म के लोगों को कुश्ती सिखाते थे। उस्ताद जी समाज में जब छुआछुत का बोलबाला था तब सभी जाति धर्म के लोगों को कुश्ती सिखाते थे। उस्ताद जी न कि कुश्ती में बल्कि समाज सेवा में कई जरूरमंद परिवारों की करीब 1200 परिवारों की बेटियों की शादी में आर्थिक मदद की ।
उनका सपना था कि हर बच्चों को न्यूनतम शुल्क में अच्छी शिक्षा मिले। उसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने रायपुर कान्वेंट उ.मा.शाला की नींव रखी। जिसमें हजारों छात्र/छात्राओं की शिक्षा के माध्यम से ऊँचाईयों तक छूने का अवसर मिला। उनकी सरलता और विनम्रता का यह आलम था कि बड़े से बड़े राजनेता, कई प्रतिष्ठित लोग उनके व्यक्तिव से प्रभावित होकर उन्हें सम्मान देते थे।
वे कहते थे कि जितना हो सके दूसरों की मदद करो, अच्छा व्यवहार करो, और हमेंशा अपने माता-पिता बड़ों का सम्मान करो। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर रायपुर कान्वेंट उ.मा.वि. गुढिय़ारी में अधिकतम अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत किया गया है।

