छत्तीसगढ़

टाइगर श्रॉफ़ को लेकर बोले शत्रुघ्न सिन्हा- उनकी किस्मत अच्छी रही

अभिनेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने टाइगर श्रॉफ़ पर हुई गोलीबारी के मामले पर चिंता जाहिर की है.

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि टाइगर की क़िस्मत अच्छी रही कि उन्हें कोई चोट नहीं आई.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, एक बेहद काबिल पिता जैकी श्रॉफ़ के बेटे और सबसे चहेते स्टार टाइगर श्रॉफ़ पर कल हमला किया गया, उन्हें धमकियां दी गईं, निशाना बनाया गया और गोलियां चलाई गईं. यह घटना चौंकाने वाली और चिंता बढ़ाने वाली है.

शत्रुघ्न ने लिखा, टाइगर की क़िस्मत अच्छी थी कि उन्हें कोई चोट नहीं आई, लेकिन उनके ड्राइवर को बुरी तरह चोट लगी. महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस गंभीर मामले को लेकर बहुत चिंतित नज़र आ रहे हैं.

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि हमलावरों की गिरफ़्तारी जल्द होगी.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button