छत्तीसगढ़
खरगे पर भड़कीं स्मृति ईरानी

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 25 अक्टूबर। प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अभद्र टिप्पणी की निंदा करते हुए इसे कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक दिवालियेपन का प्रमाण बताया।
उन्होंने एक बयान में कहा कि जब नीतियों पर चर्चा करने का सामर्थ्य नहीं रह जाता और जनता का विश्वास खोने लगता है, तब व्यक्तिगत अपमान को राजनीति का हथियार बनाया जाता है। कांग्रेस ने बार-बार अपनी भाषा और आचरण से लोकतांत्रिक मर्यादाओं को तार-तार किया है।
स्मृति ईरानी ने कहा कि किसी के परिवार पर अपमानजनक टिप्पणी करना न साहस है और न राजनीति। यह संस्कारों और विचारों के खोखलेपन को उजागर करता है। जनता ऐसे अहंकार और अमर्यादित आचरण का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से देना जानती है।



