छत्तीसगढ़

एम‌आईसी की अनुमति बिना डूंडा फिल्टर प्लांट का टेंडर, महापौर न भड़कीं

अफसरों ने कहा-अगली बैठक में ला रहे

रायपुर, 13 अक्टूबर। महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने आज निगम के जल बोर्ड एवं जल कार्य विभाग की बैठक ली। इस दौरान महापौर ने अफसरों पर जमकर नाराज़गी जताते हुए कहा कि प्रस्तावित नये डूंडा फिल्टर प्लांट का प्रकरण बिना मेयर इन कौंसिल की बैठक में लाए उसका टेंडर कैसे हो गया।

बैठक में जल कार्य विभाग के अध्यक्ष संतोष सीमा साहू समेत जोन अध्यक्ष एवं अन्य पार्षद मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर की पिछले कुछ वर्षों में जिस विस्फोटक तरीके से आबादी बढ़ती चली जा रही है भाठागांव स्थित पुराना फिल्टर प्लांट से सभी हिस्सों में शुद्ध जल की आपूर्ति हो पाना संभव नहीं है। यही वज़ह है कि नगर निगम व्दारा डूंडा क्षेत्र में नये फिल्टर प्लांट का निर्माण करवाया जा रहा है। हाल ही में 183 करोड़ की लागत से बनने जा रहे नये डूंडा फिल्टर प्लांट की के टेंडर हो जाने के की खबर जब महापौर समेत मेयर इन कौंसिल के सदस्यों तथा अन्य पार्षदों को लगी तो चर्चाओं का दौर शुरु हो गया।

एमआईसी सदस्यों एवं पार्षदों की नाराजगी सामने आने के बाद महापौर ने आज निगम मुख्यालय में निगम जनप्रतिनिधियों व अफसरों की बैठक ली और जमकर नाराजगी जताते हुए सवाल उठाया कि बिना एमआई में प्रकरण लाए नये फिल्टर प्लांट का टेंडर कैसे हो गया?

अफसरों ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि भविष्य में होने वाली एमआईसी की बैठक में दर स्वीकृति के लिए इस प्रकरण को लाया जाएगा। इसके बाद ही इसे शासन के पास भेजा जाएगा।

बैठक में जोन अध्यक्ष गज्जू साहू, गोपेश साहू, बद्री गुप्ता, श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद साहू, पार्षद अजय साहू एवं विनय निर्मलकर, अपर कमिश्नर लोकेश्वर साहू समेत जल कार्य एवं जल बोर्ड से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button