छत्तीसगढ़

राजकुमार कॉलेज देश में चौथे, छत्तीसगढ़ में पहले स्थान पर

स्कूलों की राष्ट्रीय रैंकिंग में मिली उपलब्धि, प्राचार्य को मिलेगा शिक्षा नेतृत्व सम्मान

छत्तीसगढ़ संवाददाता

रायपुर, 13 अक्टूबर। राजकुमार कॉलेज रायपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। शिक्षा जगत की पत्रिका एजुकेशनवर्ल्ड की वर्ष 2026-27 की राष्ट्रीय स्कूल रैंकिंग में कॉलेज को देशभर में चौथा स्थान मिला है। आवासीय विद्यालय श्रेणी में कॉलेज ने छत्तीसगढ़ और रायपुर में पहला स्थान हासिल किया है।

बताया गया कि यह रैंकिंग देशभर के 18 हजार से अधिक शिक्षा विशेषज्ञों, प्राचार्यों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के साक्षात्कार पर आधारित सर्वेक्षण के जरिए तैयार की गई है। यह उपलब्धि शैक्षणिक उत्कृष्टता, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और शिक्षा के क्षेत्र में नेतृत्व के प्रति कॉलेज की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

कॉलेज के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह (सेवानिवृत्त) को भी दूरदर्शी शिक्षा नेतृत्व सम्मान के लिए चुना गया है। कॉलेज प्रबंधन को 22 से 24 अक्टूबर 2026 तक नई दिल्ली के एयरोसिटी स्थित पुलमैन होटल में आयोजित होने वाले सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों के सामूहिक प्रयासों को दिया है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button