ताजा खबर

सब्जी खरीदने गई महिला का पर्स ले गया अनजान व्यक्ति डायल 112 ने तलाशकर लौटाया

राजनांदगांव : बाजार में सब्जी खरीदने गई महिला का रास्ते में गुम हुआ पर्स डायल-112 की मदद से वापस मिल गया। पर्स में सोने के कान के आभूषण और उनके बिल भी सुरक्षित थे। पुलिस ने पर्स महिला को सौंप दिया। इस कार्रवाई से महिला को बड़ी राहत मिली।

पुलिस के अनुसार डोंगरगढ़ डायल-112 को सूचना मिली कि बाजार में सब्जी खरीदने आई महिला का पर्स रास्ते में गिरकर गुम हो गया है। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला कांति साहू से घटना की जानकारी ली। महिला ने बताया कि उसका पर्स रास्ते में गिर गया। पास में मौजूद एक सब्जी विक्रेता ने बताया कि एक व्यक्ति पर्स उठाकर ले गया है।

सब्जी विक्रेता से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस टीम संबंधित व्यक्ति के घर पहुंची और पूछताछ की। व्यक्ति ने रास्ते में पर्स मिलने की बात स्वीकार की। पर्स की जांच करने पर उसमें रखे सोने के कान के आभूषण और बिल सुरक्षित मिले। इसके बाद पुलिस टीम ने पर्स और उसमें रखी सामग्री महिला को लौटा दी। अपना सामान वापस मिलने पर कांति साहू ने पुलिस की तत्परता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार जताया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button