सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने सुपारी देकर कराई हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ संवाददाता
मुंगेली, 1नवंबर।मुंगेली जिले के पेंड्रीसगांव में वर्ष2025के सरपंच चुनाव में हार से नाराज धनीराम साहू ने तुलसी साहू की हत्या की साजिश रची और इसके लिए1लाख20हजार रुपये की सुपारी दी। पुलिस ने इस हत्याकांड में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक,मुख्य आरोपी धनीराम साहू ने वर्ष2025में पेंड्रीसगांव से सरपंच पद का चुनाव लड़ा था। वह करीब8-9वोटों से हार गया था। चुनाव में झुलूराम वर्मा जीतकर सरपंच बने थे। मृतक तुलसी साहू चुनाव के दौरान झुलूराम के मतगणना एजेंट थे।
धनिराम को शक था कि तुलसी ने मतगणना के दौरान जानबूझकर कुछ वोट अमान्य कराए थे। इसी शक को उसने अपनी हार की वजह मान लिया और तुलसी को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
पुलिस के अनुसार, 25अक्टूबर की शाम आरोपियों ने तुलसी साहू का अपहरण किया और उन्हें एक पंप हाउस में ले गए। वहां उनके पैरों को बिजली के तार से बांध दिया गया और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद शव को सड़क किनारे कीचड़,गंदे पानी और झाड़ियों के बीच छिपा दिया गया,ताकि किसी को घटना का पता न चले।
पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और विस्तृत जांच के आधार पर धनीराम साहू(40),भुवन साहू(28),ओमनारायण राजपूत(25),सुरेंद्र जोशी(25)और टीकाराम साहू(53)को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को30अक्टूबर को न्यायालय में पेश किया गया,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


