छत्तीसगढ़
भारत के आठ विकेट पर 191 रन

हैमिल्टन, 1नवंबर । भारत ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को यहां आठ विकेट पर 191 रन बनाए।
भारत की तरफ से ईशान किशन ने 61, कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 और नमन धीर ने 33 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
न्यूजीलैंड की तरफ से एडम मिल्ने ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर चार विकेट लिए। उनके अलावा नाथन स्मिथ और ब्लेयर टिकनर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
भारत पांच मैच की श्रृंखला में अभी 3-1 से आगे चल रहा है।(भाषा)


