छत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट में छपे नाम पर टिप्पणी के मामले में यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मांगी माफ़ी

उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर अपने आधिकारिक हैंडल से की गई एक पोस्ट की शब्दावली को लेकर सार्वजनिक तौर पर माफ़ी मांगी है.

यह पूरा घटनाक्रम बलिया के विधान परिषद चुनाव की वोटर लिस्ट में छपे एक नाम पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है.

इस पोस्ट में जाति और सांप्रदायिकता से जुड़ी बातें शामिल होने के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी.

इस पोस्ट में भाषा के लिए माफ़ी मांगते हुए आगे से मर्यादित और औपचारिक संवाद बनाए रखने का आश्वासन दिया गया है.

यह विवाद बलिया के हालिया विधान परिषद चुनाव की मतदाता सूची में छपे एक नाम में हुई गलती से शुरू हुआ था, जिसमें मतदाता के स्थान पर राम ने शर्मा को मारा लिखा गया था.

इसपर प्रतिक्रिया देते हुए यूपी सीईओ के आधिकारिक हैंडल से एक पोस्ट पब्लिश किया गया जिसमें लिखा था कि कंप्यूटर अथवा सॉफ्टवेयर जातिवादी नहीं होता. इसी पोस्ट में आगे अल्पसंख्यक समुदाय के ज़िक्र ने इस विवाद को और बढ़ा दिया था.

इस पूरे विवाद के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी के एक्स हैंडल से एक नया बयान जारी कर माफीनामा पेश किया साथ में पुराने पोस्ट की शब्दावली पर भी खेद जताया है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button