छत्तीसगढ़

भारत-न्यूज़ीलैंड पहला टेस्ट: गिल ने चुनी गेंदबाज़ी, तेज़ गेंदबाज़ों ने झटके चार विकेट

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व मैदान पर खेले जा रहे पहले टेस्ट में भारतीय गेंदबाज़ों ने अच्छी शुरुआत की है.

क्रिकइंफ़ो से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले दिन लंच तक न्यूज़ीलैंड ने 26 ओवर में चार विकेट खोकर 66 रन बनाए हैं.

भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया. पहले सत्र में भारतीय तेज़ गेंदबाज़ों ने न्यूज़ीलैंड के शीर्ष चार बल्लेबाज़ों को पवेलियन भेज दिया.

जसप्रीत बुमराह ने सात ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए. आकाश दीप और अंशुल कंबोज को एक-एक विकेट मिला.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button