छत्तीसगढ़

अमेरिकी मिडटर्म चुनावः डेमोक्रेट उम्मीदवार रॉय कूपर ने नॉर्थ कैरोलाइना में खेल पलटा

नॉर्थ कैरोलिना से डेमोक्रेटिक पार्टी के रॉय कूपर ने अपने समर्थकों को संबोधित किया. वह रात में सीनेट की पहली ऐसी सीट जीतने वाले उम्मीदवार बने हैं, जिस पर पहले रिपब्लिकन का क़ब्ज़ा था.

समर्थकों को संबोधित करते हुए कूपर ने कहा, आपने अपनी आवाज़ बुलंद की है और यह आवाज़ काफ़ी तेज़ थी.

उन्होंने कहा, नॉर्थ कैरोलिना के बहुत से लोगों के लिए मिडिल क्लास का हिस्सा बनना एक दूर का सपना बनता जा रहा था, जबकि सबसे अमीर अमेरिकी हमारी क़ीमत पर ऐसी दौलत कमा रहे थे, जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती.

कूपर ने कहा कि वॉशिंगटन में अराजकता और भ्रष्टाचार से लोगों को नुक़सान पहुंच रहा था. आज आपने कह दिया कि अब यह सब बंद होना चाहिए.

उन्होंने आगे कहा, अमेरिकी सीनेट में आपके नए प्रतिनिधि के तौर पर मैं इस संदेश को वॉशिंगटन तक पहुंचाने और इस दिशा में काम करने के लिए तैयार हूं.

इस बीच बीबीसी के अमेरिकी न्यूज पार्टनर सीबीएस के मुताबिक़, सीनेट की पांच और अहम सीटों पर मुकाबला अब भी कांटे का है.

सीबीएस ने उन राज्यों की सीनेट सीटों के चुनावी मुकाबलों का आकलन जारी किया है, जहां मतदान ख़त्म हो चुका है, लेकिन नतीजे अभी स्पष्ट नहीं हैं.

साउथ कैरोलिना: डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थिति मजबूत.
आयोवा: मुकाबला कांटे का.
कंसास: मुकाबला कांटे का.
मिशिगन: मुकाबला कांटे का.
नेब्रास्का: मुकाबला कांटे का.
टेक्सास: मुकाबला कांटे का.

(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button