छत्तीसगढ़
ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और एसआईआर के विरोध में 8 को इंडी गठबंधन का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 7 अक्टूबर। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में इंडिया गठबंधन द्वारा देशभर में किए जा रहे आंदोलन के तहत रायपुर में भी संयुक्त प्रदर्शन किया जाएगा। इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के संयुक्त तत्वावधान में 8 अक्टूबर को यह प्रदर्शन आयोजित होगा।
प्रदर्शन 8 अक्टूबर को शाम 3:30 बजे अंबेडकर चौक, कलेक्टर कार्यालय के सामने किया जाएगा। गठबंधन के घटक दलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इसमें शामिल होंगे।



