छत्तीसगढ़

हिरासत में लिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता अरविंद केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

अरविंद केजरीवाल अपनी पार्टी के नेताओं के साथ जंतर-मंतर की ओर मार्च कर रहे थे. तभी पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया.

हिरासत में लिए जाने के बाद अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी करते हुए कहा, देश का युवा जाग चुका है. हम मोदी जी की तानाशाही से डरने वाले नहीं हैं. अब ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना ही पड़ेगा. लोग अब कथित वोट चोरी को बर्दाश्त करने वाले नहीं हैं.

वीडियो में पुलिस उन्हें ले जाती हुई दिखाई दे रही है.

सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर लिखा, बेशर्म दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक के साथ धक्का-मुक्की की.

वीडियो में केजरीवाल के साथ राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी नज़र आ रहे हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button