छत्तीसगढ़

टाइगर श्रॉफ़ पर हुई गोलीबारी को लेकर क्या बोले बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान

अभिनेता टाइगर श्रॉफ़ पर गोलीबारी की घटना के बाद एनसीपी नेता और बाबा सिद्दीकी के बेटे ज़ीशान सिद्दीकी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया है.

जीशान सिद्दीकी के पिता और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की साल 2024 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

ज़ीशान सिद्दीकी ने बताया कि उन्हें भी आए दिन धमकियां मिलती हैं और टाइगर पर हुई गोलीबारी के मामले में सरकार को जवाब देना चाहिए.

ज़ीशान ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा, ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुंबई जैसे शहर में, जो सपनों का शहर कहलाता है, वहां ऐसी घटना होती है. 2026 के माहौल में ऐसा हो रहा है. 2024 में मेरे पिता के साथ भी ऐसा हुआ था, उनकी हत्या हुई थी. हम अभी भी न्याय की मांग कर रहे हैं और हम न्याय की अपेक्षा करते भी हैं. मगर ऐसा नहीं होना चाहिए था. सरकार को जवाब देना ज़रूरी है.

उन्होंने कहा, मैं विधायक हूं और मुझे आए दिन धमकियां मिलती हैं, तो मुझे लगता है कि आम जनता कैसे ही अपने आप को सुरक्षित रख पाएगी. अभिनेताओं और नेताओं के साथ यदि ऐसा हो रहा है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है.

गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने टाइगर श्रॉफ़ से मुलाक़ात की और कहा कि दोषियों को बख़्शा नहीं जाएगा.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button