छत्तीसगढ़

दिल्ली में प्रदर्शन से दूर रहे राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर क्या कहा?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट के लिए किए गए आह्वान के बाद अभिजीत दीपके, सौरव दास, आशुतोष रांका और विपक्ष के कई नेताओं समेत सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया है.

जंतर मंतर के आसपास के इलाक़ों में निषेधाज्ञा लागू है और बड़े पैमाने पर पुलिस और अन्य अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है.

कुछ जगहों पर हिंसा की भी ख़बरें हैं. हालांकि अभी तक इस पर पुलिस का आधिकारिक बयान नहीं आया है.

इस बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस विरोध प्रदर्शन के प्रति अपना समर्थन ज़ाहिर किया है.

उन्होंने कहा, मैं नरेंद्र मोदी, आरएसएस और इनसे जुड़े लोगों के ख़िलाफ़ एक दशक से भी ज़्यादा समय से लड़ रहा हूँ. मैं अपने विरोधियों को उतनी अच्छी तरह समझता हूँ, जितना कोई भी अपने प्रतिद्वंद्वी को समझता है. मैं इन्हें अंदर तक जानता हूँ, इनकी हर चाल से वाक़िफ़ हूँ. इन लोगों की सबसे बड़ी पहचान है – कायरता.

नरेंद्र मोदी, अमित शाह, मोहन भागवत, ज्ञानेश कुमार, अजीत डोभाल, इस कहानी के खलनायक, अब धीरे-धीरे घिरते जा रहे हैं. इनके चारों तरफ़ से दायरा सिमट रहा है.

बड़े पैमाने पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा, जो करना है, कर लीजिए. जितनी पुलिस बुलानी है, बुला लीजिए – 10 हज़ार, 20 हज़ार, 50 हज़ार. सारे नेताओं को गिरफ़्तार कर लीजिए. सारे युवाओं को गिरफ़्तार कर लीजिए. हम सबको गिरफ़्तार कर लीजिए. घबराइये मत – हम आपको चारों तरफ़ से घेर रहे हैं, और हम पीछे हटने वाले नहीं हैं.

मेरी बात याद रखिए, हमें जो जानकारी चाहिए, वह हमारे पास पहले से है. हम अपने संविधान की रक्षा करेंगे. हम हिंदुस्तान की जनता की आवाज़ की हिफ़ाज़त करेंगे. और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पिछले 10-15 सालों में हिंदुस्तान के साथ जो हुआ है, वह दोबारा कभी, किसी भी सूरत में न हो.

उन्होंने कहा, हिंदुस्तान के युवाओं, मुझे आप पर गर्व है. अपना विरोध जारी रखिए. हम आपके साथ खड़े हैं. हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस सरकार और हमारे संविधान पर हमला करने वालों को शिकस्त मिले.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button