छत्तीसगढ़

रुबियो और हेगसेथ के पद छोड़ने की अटकलों पर व्हाइट हाउस ने क्या कहा

अमेरिकी मिडटर्म इलेक्शन में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो के पद छोड़ने की ख़बरों पर व्हाइट हाउस ने प्रतिक्रिया दी है.

व्हाइट हाउस ने उन अटकलों को ख़ारिज किया है कि चुनाव के बाद ट्रंप प्रशासन में फेरबदल के तहत रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपने पद छोड़ सकते हैं.

अमेरिकी मीडिया की ख़बरों के मुताबिक़, हेगसेथ को पद से हटाने की मांग उठ रही है. ख़ास तौर पर ईरान युद्ध से निपटने के उनके तरीके को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं.

इस युद्ध को रिपब्लिकन पार्टी की चुनाव में बड़ी हार के लिए ज़िम्मेदार ठहराया जा रहा है.

कांग्रेस का एक निवर्तमान रिपब्लिकन सदस्य अगले सप्ताह की शुरुआत में ही हेगसेथ के ख़िलाफ़ महाभियोग प्रस्ताव पर मतदान कराने की कोशिश करने की धमकी दे चुके हैं,

वहीं हेगसेथ ने एक वीडियो बयान जारी कर अपने कार्यकाल का बचाव किया और इस कोशिश की निंदा की.

उन्होंने कहा, देखिए, वे मुझ पर हमला करते हैं. वे हम पर हमला करते हैं, क्योंकि हम प्रभावशाली हैं. हम पीछे नहीं हटेंगे.

इस बीच, रुबियो ने उन ख़बरों को ख़ारिज किया है कि वह साल 2028 में राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होने से पहले अपना पद छोड़ने पर विचार कर रहे हैं.

रुबियो ने द न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि ट्रंप के कार्यकाल के अंत तक उनके साथ काम करना हमेशा से मेरी योजना रही है.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button