छत्तीसगढ़

भिलाई जगदम्बा इंडस्ट्रीज में भीषण आग, ढाई घंटे में काबू

छत्तीसगढ़संवाददाता
भिलाई नगर, 6 नवंबर। औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगदम्बा इंडस्ट्रीज में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब 9.30 बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा दुर्ग को अलर्ट किया गया।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाडिय़ां तत्काल मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल कर्मियों ने मोर्चा संभाला और करीब ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद लपटों पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और न ही नुकसान का सटीक आकलन हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button