छत्तीसगढ़

आरपीएफ का 42वां स्थापना दिवस समारोह कल रायपुर में

भव्य परेड में दिखेगा आरपीएफ की कार्यकुशलता का प्रदर्शन

अधिकारियों एवं जवानों को प्रदान किए जाएंगे प्रतिष्ठित पदक

रायपुर, 11 अक्टूबर। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का 42वां स्थापना दिवस समारोह कल 12 अक्टूबर को रेलवे वर्कशॉप ग्राउंड, रायपुर में आयोजित किया गया ।

समारोह में आरपीएफ की महानिदेशक सुश्री सोनाली मिश्रा, आईपीएस, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश, आरपीएफ के महानिरीक्षक मुनावर खुर्शीद तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहेंगे।

परेड में महिला दस्ता, कमांडो रैपिड एक्शन टीम (कोरास-CORAS), डॉग स्क्वॉड तथा सेगवे दस्ता शामिल होंगे। इन दस्तों की सहभागिता रेलवे सुरक्षा बल की विविध परिचालन क्षमताओं, विशेष सुरक्षा अभियानों, प्रशिक्षित श्वानों की सहायता से सुरक्षा व्यवस्था तथा आधुनिक उपकरणों के माध्यम से गश्त करने की दक्षता को प्रदर्शित करेगी।

परेड के माध्यम से उन आरपीएफ कर्मियों के समर्पण, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा को भी रेखांकित किया जाएगा, जो रेल यात्रियों की सुरक्षा, रेलवे संपत्ति की रक्षा, अपराधों की रोकथाम तथा सुरक्षित रेल यात्रा का वातावरण सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।

उत्कृष्ट सेवा के लिए अधिकारियों एवं जवानों को प्रतिष्ठित पदकों से सम्मानित किया जाएगा

समारोह के दौरान आरपीएफ के अधिकारियों एवं जवानों को उनकी विशिष्ट सेवाओं, सराहनीय कार्यों और उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित पदक प्रदान किए जाएंगे। इनमें विशिष्ट सेवा के लिए 3 राष्ट्रपति पुलिस पदक, सराहनीय सेवा के लिए 30 पुलिस पदक तथा वर्ष 2024 में एक रेल यात्री का जीवन बचाने के लिए एक जीवन रक्षा पदक शामिल हैं।

ये सम्मान स्वतंत्रता दिवस, 2025 तथा गणतंत्र दिवस, 2026 के अवसरों पर घोषित पदकों से संबंधित हैं।
तकनीकी प्रदर्शनी में आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों और डिजिटल नवाचारों का प्रदर्शन

स्थापना दिवस समारोह के अंतर्गत आयोजित तकनीकी प्रदर्शनी में भारतीय रेल की सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए अपनाई जा रही आधुनिक तकनीकों, डिजिटल प्रणालियों और नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदर्शनी के प्रमुख आकर्षणों में ड्रोन के माध्यम से निगरानी एवं गश्त, ह्यूमनॉइड रोबोट अर्जुन तथा राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के डिजिटल उपकरण शामिल होंगे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button