छत्तीसगढ़

केरलम सचिवालय के बाहर 80 वर्षीय बुजुर्ग ने आत्मदाह का प्रयास किया; राहगीरों और पुलिस ने रोका

तिरुवनंतपुरम, 12 नवंबर । केरलम के तिरुवनंतपुरम स्थित राज्य सचिवालय के बाहर बृहस्पतिवार सुबह करीब 80 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्मदाह करने का प्रयास किया, लेकिन राहगीरों और पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे ऐसा करने से रोक दिया।

छावनी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सुब्रमण्यम नामक इस व्यक्ति को बैंक से जुड़े कुछ कर्जों को लेकर परेशानी थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या करने की कोशिश की।

हालांकि, सूत्रों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर कर्ज के लिए दस्तावेज लेने के बाद उसकी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है।

सूत्रों के अनुसार, उसने बैंक अधिकारियों पर धोखाधड़ी करने के लिए पड़ोसी के साथ मिलीभगत करने का आरोप लगाया है और इन्हीं कारणों से उसने अपनी जान देने की कोशिश की।

यह घटना सुबह करीब 11 बजे सचिवालय परिसर के बाहर फुटपाथ पर उस स्थान से थोड़ी दूरी पर हुई, जहां प्रारंभिक विद्यालय शिक्षक (एलपीएसटी) पदों के लिए चयनित उम्मीदवार नियुक्तियां पाने के लिए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

घटना की प्रत्यक्षदर्शी एक युवती ने बताया कि उसने बुजुर्ग को एक कैन से अपने ऊपर पेट्रोल डालते देखा और उसे रोकने के लिए तुरंत बीच-बचाव किया।

सुब्रमण्यम को बाद में चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया।(भाषा)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button