छत्तीसगढ़

जिम्बाब्वे को आठ विकेट से रौंदकर भारतीय महिला टीम ने वनडे सीरीज में किया क्लीन स्वीप

वडोदरा, 28 अक्टूबर। भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की एकदिवसीय शृंखला के अंतिम मुकाबले में बुधवार को जिम्बाब्वे को आठ विकेट से हराकर शृंखला में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

जिम्बाब्वे की पारी को 131 रन पर समेटने के बाद भारत ने महज 17 ओवर में दो विकेट पर 133 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।

भारत ने प्रतिका रावल (नाबाद 59) और शेफाली वर्मा (नाबाद 51) की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 33 ओवर शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button