छत्तीसगढ़

रियाद में अरामको टॉवर पर हमले की कोशिश, यमन में 83 लोगों की मौत का दावा

सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने कहा है कि रियाद के फ़ाइनेंशियल डिस्ट्रिक्ट में स्थित अरामको टॉवर पर हमले की एक कोशिश के दौरान छर्रे गिरे हैं, जिससे इमारत को मामूली नुक़सान पहुंचा है.

इससे पहले सऊदी अरब ने यमन के हूतियों की ओर से रियाद की तरफ़ दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही नष्ट करने की जानकारी दी थी.

जबकि हूती विद्रोहियों का दावा है कि, सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में पिछले 24 घंटों में 83 लोग मारे गए हैं.

पिछले महीने ही अरामको ने वहां काम करने वाले अपने सभी कर्मचारियों को घर से काम करने को कहा था.

इससे पहले, सऊदी अरब ने कहा था कि उसके एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने यमन में हूतियों की ओर से रियाद की ओर दागी गईं दो बैलिस्टिक मिसाइलों को हवा में ही रोककर नष्ट कर दिया.

दूसरी ओर, हूती विद्रोहियों का दावा है कि सऊदी के नेतृत्व वाले गठबंधन के हवाई हमलों में पिछले 24 घंटों में 83 लोग मारे गए हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button