छत्तीसगढ़

‘नोटबंदी’ ने अर्थव्यवस्था को तबाह किया, ‘वोटबंदी’ लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही: कांग्रेस

नयी दिल्ली, 8 नवंबर। कांग्रेस ने नोटबंदी के 10 साल पूरे होने के मौके पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि इस कदम ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया, जबकि वोटबंदी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है और ये दोनों प्रधानमंत्री की ही देन हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने एक खबर का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें दावा किया गया है कि 2016 में लागू की गई नोटबंदी एक आपदा थी और 10 साल बाद भी यह पूरी तरह विफल साबित हुई है।

रमेश ने अपने पोस्ट में कहा, नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को तबाह कर दिया। वोटबंदी लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट कर रही है। ये दोनों प्रधानमंत्री की देन हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को राष्ट्र के नाम संबोधन में 500 और 1,000 रुपये के उच्च मूल्यवर्ग के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी।(भाषा)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button