छत्तीसगढ़
शिक्षक ने डंडे से हमला कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर, इलाके में फैली सनसनी
जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के रंगपुर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक और प्रभारी हॉस्टल अधीक्षक ने कथित तौर पर चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की हत्या कर दी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, आरोपी शिक्षक कोलोराम ने कुल्हाड़ी और डंडे से हमला कर पत्नी की जान ले ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने बगीचा थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



