छत्तीसगढ़

भीषण सड़क हादसा: दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 17 वर्षीय किशोर की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

तखतपुर। न्यायधानी के तखतपुर थाना क्षेत्र में बिलासपुर-मुंगेली नेशनल हाईवे-130A पर दो मोटरसाइकिलों के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

मृतक की पहचान ग्राम अरईबंद निवासी केशर यादव के रूप में हुई है। हादसा ग्राम खपरी के पास हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि किशोर ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को डायल 112 की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button