छत्तीसगढ़

सोनिया ने दिवाली पर इंदिरा के आवास की यादों को साझा किया, कहा- हर तरफ जलते थे दीये

नयी दिल्ली, 8 नवंबर। कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी ने रविवार को दिवाली के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आवास पर दीपोत्सव मनाने की पुरानी यादें साझा कीं और कहा कि उस समय दिवाली का उत्सव बेहद खूबसूरत होता था तथा घर में चारों ओर दीये जलाए जाते थे।

सोनिया गांधी ने एक्स पर एक वीडियो में यादें साझा कीं।

वीडियो में वह अपनी बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा नवासी मिराया के साथ 1, सफदरजंग रोड के लॉन में बैठकर परिवार में दिवाली मनाने की परंपराओं के बारे में बातचीत करती नजर आ रही हैं। यह पता बतौर प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का आवास हुआ करता था।

सोनिया गांधी ने बातचीत के दौरान बताया कि दिवाली पर सबसे पहले दीया जलाने की परंपरा थी और इसके बाद पूरे घर में दीये जलाए जाते थे। उन्होंने उस समय के मौसम को भी याद किया और कहा कि तब मौसम बेहद खूबसूरत हुआ करता था तथा आसमान साफ होता था।

वीडियो में प्रियंका गांधी वाद्रा भी परिवार की दिवाली की यादें साझा करती सुनाई देती हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग पटाखे खरीदने के लिए पुरानी दिल्ली जाया करते थे।

वीडियो में परिवार की पुरानी तस्वीरों की झलक भी दिखाई गई है, जिनमें होली के दौरान मनाए गए उत्सव की तस्वीरें भी शामिल हैं।

वीडियो के अंत में सोनिया गांधी की आगामी पुस्तक बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव का आवरण पृष्ठ दिखाया गया है।(भाषा)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button