11 जिला पंजीयकों के तबादले, रायपुर-दो ग्रामीण का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 11 नवंबर। राज्य शासन ने पंजीयन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 11 जिला पंजीयकों का स्थानांतरण किया है। वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग ने बुधवार को इस सिलसिले में आदेश जारी किया।
जारी आदेश इस प्रकार है- दीपक कुमार मंडावी को रायगढ़ से बेमेतरा, आशुतोष कौशिक को गरियाबंद से मुंगेली, आशु अग्रवाल कोरबा से मुख्यालय तथा जिला पंजीयक धमतरी का अतिरिक्त प्रभार, विभूति क्षेत्रज्ञ दंतेवाड़ा से जांजगीर, चित्रसेन पटेल जांजगीर से बिलासपुर, एसएल नेताम बेमेतरा से बालोद, विवेक कुमार कोरिया से बस्तर, राजीव स्वर्णकार बिलासपुर से बलौदाबाजार-भाटापारा, भूपेन्द्र दास वैष्णव जशपुर से रायगढ़ और माधव चौधरी को बिलासपुर कार्यालय से अंबिकापुर पदस्थ किया गया है।
वरिष्ठ उप पंजीयक पाटन वीरेन्द्र कुमार श्रीवास को मुख्यालय में पदस्थ करते हुए जिला पंजीयक रायपुर-दो (ग्रामीण) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आदेश में उल्लेख है कि स्थानांतरण के लिए मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। जिन जिलों में जिला पंजीयक की पदस्थापना नहीं की गई है, वहां जिला मुख्यालय के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जिला पंजीयक का प्रभार सौंपा जाएगा।



