छत्तीसगढ़

‘93 फ़ीसदी नहीं, पूरी जीत चाहिए’, ईरान युद्ध पर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध में जीत का दावा करते हुए कहा है कि अमेरिका 93 फ़ीसदी नहीं, पूरी जीत चाहता है.

वेटरन्स डे पर अमेरिकी सैनिकों की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा, हमारे सैनिकों की बदौलत ईरान कभी परमाणु हथियार नहीं बना पाएगा.

ट्रंप ने कहा, अमेरिका ने ईरान के साथ युद्ध शुरू नहीं किया. ईरान 1979 से अमेरिका के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़े हुए है. इससे बहुत पहले निपट लिया जाना चाहिए था.

उन्होंने कहा कि उनके प्रशासन के तहत आख़िरकार जवाब दिया गया.

ट्रंप ने दावा किया, हमने जवाब दिया. हम जीत गए. अब सिर्फ़ सवाल यह है कि हम इसे कब ख़त्म करना चाहते हैं.

उन्होंने आगे कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारी पूरी जीत हो, 93 फ़ीसदी जीत नहीं. यह पूरी जीत होगी.

ट्रंप ने यह भी दावा किया कि अमेरिका ने ईरान में जो तबाह किया है, उसे दोबारा बनाने में 25 साल लगेंगे.

उन्होंने कहा, उम्मीद है कि हमें उस देश में और कुछ तबाह नहीं करना पड़ेगा. उसे दोबारा खड़ा करने के लिए उन्हें बहुत काम करना होगा.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button