छत्तीसगढ़

भनपुरी की पॉलीमर फैक्ट्री में भीषण आग

रातभर डटे रहे कलेक्टर

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 13 नवंबर। राजधानी के भनपुरी स्थित गजराज पॉलीमर इंडस्ट्री में गुरुवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसे बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को पूरी रात मशक्कत करनी पड़ी। आग शार्ट सर्किट की वजह से लगना बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह प्रशासनिक अधिकारियों और दमकल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। आग करीब दो बजे लगी थी, सुबह छह बजे काबू पाया जा सका।

कलेक्टर के साथ एसडीएम नभसिंह कोसले, तहसीलदार राममूर्ति दीवान सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। कलेक्टर ने मौके पर रहकर आग बुझाने के अभियान की निगरानी की और आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। आग की गंभीरता को देखते हुए वे पूरी रात घटनास्थल पर डटे रहे।
दमकल कर्मियों ने लगातार प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग से लाखों का नुक़सान की खबर है।

कलेक्टर सहित प्रशासनिक अधिकारी सुबह तक मौके पर मौजूद रहे। आग पूरी तरह बुझने के बाद ही वे घटनास्थल से रवाना हुए।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button