छत्तीसगढ़

न्यूयॉर्क में ढह गई तीन मंज़िला इमारत, कम से कम 10 लोग घायल

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में बुधवार को तीन मंज़िला रिहायशी इमारत गिरने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं.

न्यूयॉर्क सिटी फ़ायर डिपार्टमेंट के मुताबिक़, स्थानीय समय के अनुसार शाम चार बजे के कुछ ही देर बाद ब्रुकलिन में स्थित इमारत गिरने की सूचना मिली थी.

1930 में बनी इस इमारत में चार फ़्लैट थे. दर्जनों दमकलकर्मी और एक खोजी कुत्ता मलबे में लोगों की तलाश करते दिखे. बचावकर्मी बाल्टियों से मलबा हटा रहे थे.

वहां मौजूद एक व्यक्ति ने डब्ल्यूएबीसी के रिपोर्टर से कहा कि उन्हें लगता है कि बचाई गई महिला उनकी पत्नी हैं, जो छह महीने की गर्भवती हैं. उन्होंने कहा, मैं बहुत ख़ुश हूं.

बाद में एक और व्यक्ति को मलबे से ज़िंदा निकालते देखा गया.

इन दोनों लोगों को निकाले जाने से पहले दमकल विभाग ने चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने और छह को मामूली चोटें आने की जानकारी दी थी.

ड्रोन से ली गई तस्वीरों में इमारत के बगल में चल रहे निर्माण स्थल के गड्ढे में मलबा गिरा दिखा. स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक़, घायलों में निर्माण मज़दूर भी शामिल हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button