छत्तीसगढ़

बीजेपी में शामिल होते ही युजवेंद्र चहल को मिली ये ज़िम्मेदारी

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है.

पार्टी में शामिल होने के तुरंत बाद उन्हें बीजेपी के नए राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की कार्यकारिणी समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य (स्पेशल इनवाइटी) बनाया गया है.

उन्हें यह ज़िम्मेदारी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने सौंपी है. इससे पहले युजवेंद्र चहल ने ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरपाल मौर्य से मुलाक़ात की थी.

बीजेपी में शामिल होने के बाद चहल ने एक्स पर पोस्ट कर आभार प्रकट किया.

उन्होंने एक्स पर लिखा, बीजेपी परिवार में मुझे स्थान और मान-सम्मान देने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आदरणीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी और ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरपाल मौर्य जी का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं.

अमरपाल मौर्य के हस्ताक्षर वाली सूची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लिए दो और विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी शामिल हैं. इनमें ओडिशा के प्रोफ़ेसर अद्वैत चरण गड़नायक और उत्तर प्रदेश की अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा शामिल हैं.

युजवेंद्र चहल ने 2 अक्तूबर 2026 को फर्स्ट-क्लास (रेड-बॉल) क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था.

फ़िलहाल वह आईपीएल में पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button