छत्तीसगढ़
राहुल के बाद ऋषभ पंत का भी शतक, न्यूज़ीलैंड पर भारत की बड़ी बढ़त

न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ पहले टेस्ट मैच में भारत ने 650 से ज़्यादा रन बना लिए हैं. भारत की बढ़त 280 रन से अधिक हो गई है.
टेस्ट मैच के चौथे दिन भारत की ओर से ऋषभ पंत ने शतक लगाया. उन्होंने 153 गेंदों पर 128 रन की पारी खेली. ऋषभ ने अपनी इस पारी में 10 चौके और छह छक्के लगाए.
इससे पहले केएल राहुल भी शतक लगा चुके हैं, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन बनाकर आउट हो गए थे.
फ़िलहाल भारत की ओर से ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर क्रीज़ पर मौजूद हैं.
न्यूज़ीलैंड की टीम ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. उसकी ओर से हेनरी निकोल्स ने सबसे ज़्यादा 175 रन बनाए, जबकि ग्लेन फ़िलिप्स ने 118 रन की पारी खेली.(bbc.com/hindi)



