छत्तीसगढ़
राजस्थान: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 9 श्रद्धालुओं की मौत

राजस्थान के कोटा में श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक वाहन सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, इस हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं.
कोटा के अतिरिक्त ज़िला कलेक्टर राजेश जोशी ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया, शंभूपुरा के पास आधी रात के क़रीब 16 लोगों को ले जा रहा एक वाहन ट्रक से टकरा गया. इस हादसे में नौ लोगों की जान चली गई.
उन्होंने बताया कि ये सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करने के बाद महाराष्ट्र लौट रहे थे. सभी एक ही परिवार के थे.
राजेश जोशी ने कहा, फ़िलहाल हमारी प्राथमिकता घायलों को बेहतर इलाज मुहैया कराना है. वहीं, हादसे में जान गंवाने वाले लोगों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है.(bbc.com/hindi)



