छत्तीसगढ़

दो दिन मे सोना ₹3500 चांदी में 8800 रूपए की उछाल

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 27नवंबर ।आज शाम साप्ताहिक इंटरनेशनल मार्केट बंद होने से पहले सराफे में सप्ताह की शुरुआत के मुकाबले दो दिन में बढ़त रही। गुरुवार शाम सोना 127000 और चांदी 151200 रूपए पर बंद हुआ था। वहीं शुक्रवार को सुबह दोनों ही धातु बढ़त की ओर रहे। सुबह सोना 2200 रूपए बढ़त के साथ 129200 रूपए चांदी भी करीब 7000 रूपए की उछाल के साथ 158200 रूपए से कारोबार शुरू किया। वहीं दोपहर को सोना 130500 चांदी 16000 0 रूपए पहुंचा।

शाम तक बढ़ोतरी बने रहने के संकेत हैं।
इस तरह से दो दिन मेसोना ₹3500 प्रति 10 ग्राम एवं चांदी की कीमत 8800 प्रति किलोग्राम बढ़ी। यह बढ़त शादियों की खरीदारी की वजह से बताई गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button