छत्तीसगढ़

भारत ज़िम्बाब्वे महिला T20 सीरीज़ के लिए टिकट बुकिंग 12 से

केवल आनलाइन टिकिट ही बेचे जाएंगे

छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 9 अक्टूबर । भारत बनाम ज़िम्बाब्वे के बीच महिला T20 सीरीज़ के तीन मैचों की तैयारी तेज कर दी गई है। यह मैच 16, 18 और 20 अक्टूबर को नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे।

यह जानकारी देते हुए
छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ ( सीएससीएस ) के अध्यक्ष वी मोहनदास ने बताया
पहला मैच
16 अक्टूबर
दूसरा मैच

18 और
तीसरा मैच

20 अक्टूबर को होगा। तीनों मैच शाम 2026
शाम 7:00 बजे से शुरू होंगे। इसके लिए टिकट बुकिंग 12 अक्टूबर 2026
टिकट बिक्री शुरू होगी
फैंस टिकिट इंजन मोबाइल ऐप के ज़रिए टिकट खरीद सकते हैं।
हर यूज़र ज़्यादा से ज़्यादा छह (6) टिकट ही खरीद सकता है। कोई भी टिकिट ऑफ़लाइन नहीं बेचे जाएंगे। केवल
ऑनलाइन डिजिटल टिकट ही दिए जाएंगे।बुकिंग पूरी होने के बाद, फैंस अपने ऐप पर डिजिटल टिकट/QR कोड पा सकते हैं। मैच के दिन गेट पर QR कोड दिखाकर फैंस स्टेडियम में एंट्री कर सकते हैं। टिकट की दरें
लोअर स्टैंड – 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 और 9
सिंगल टिकट (1 मैच के लिए)
₹250.00
सीज़न टिकट (सभी 3 मैचों के लिए)
₹499.00
कॉम्बो टिकट (2 लोगों के लिए, 1 मैच)
₹350.00
कॉम्बो टिकट (4 लोगों के लिए, 1 मैच)
₹600.00
पैविलियन स्टैंड
प्लैटिनम स्टैंड
₹3500.00
गोल्ड स्टैंड
₹2500.00
सिल्वर स्टैंड – चौथी मंज़िल
₹2000.00
कॉर्पोरेट बॉक्स (सिंगल टिकट)
₹ 3500.00।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button