छत्तीसगढ़

ट्रंप और पुतिन के बीच डीजल समझौते के एक दिन बाद यूक्रेन पर रूसी हमले में 15 की मौत

कीव, 10 अक्टूबर। यूक्रेन के जापोरीजिया क्षेत्र में रूसी हमलों में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह हमला रूसी डीजल खरीदने के लिए एक समझौते की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा घोषणा किए जाने के एक दिन बाद हुआ। यूक्रेन ने इस समझौते को लेकर चेतावनी दी थी कि इससे रूस को उसके खिलाफ युद्ध में वित्तीय मदद मिलेगी।

यूक्रेन की आपात सेवा ने शनिवार को बताया कि जापोरिजिया में रिहायशी इमारतों पर रूसी हवाई हमलों में मारे गए लोगों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। इन हमलों में कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं।

वहीं, शनिवार को दिन के दौरान हुए एक हमले में मिसाइलें कीव में भी गिरीं। मेयर विटाली क्लिट्स्को ने कहा कि इस हमले में चार लोग घायल हुए हैं।

रूस द्वारा यूक्रेन पर सैन्य हमला शुरू किए जाने के साढ़े चार साल बाद भी दोनों देश युद्ध में उलझे हुए हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, आज, रूस ने जापोरिजिया में आवासीय इमारतों पर पांच ग्लाइड बम गिराकर डीजल निर्यात पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए अपना आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि ये हमले दर्शाते हैं कि मॉस्को किसी भी प्रकार के दबाव में ढील का मतलब यह समझता है कि वह लड़ना जारी रख सकता है और शहरों पर बम गिराना जारी रख सकता है।(एपी)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button