छत्तीसगढ़
नेपाल में फिर बाढ़ की आशंका, सरकार ने दी ये चेतावनी

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में अचानक भारी बाढ़ आने की आशंका जताई गई है.
नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोख़िम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है.
प्राधिकरण ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर चेतावनी जारी करते हुए लिखा, बूढ़ी गंडकी नदी में चुमानुवमी ग्रामीण नगरपालिका-6 की तरफ़ से भारी बाढ़ आ रही है.
इसमें आगे लिखा, जब तक बाढ़ गुज़र न जाए, त्रिशूली दोभान तक नदी के पास न जाएं. ऊंची जगहों पर रहें.
राष्ट्रीय आपदा जोख़िम न्यूनीकरण एवं प्रबंधन प्राधिकरण ने बूढ़ी गंडक नदी में बाढ़ से प्रभावित कुछ इलाक़ों की हेलीकॉप्टर से ली गई तस्वीरें भी जारी की हैं.(bbc.com/hindi)



