हवलदार को थाने में ही रिश्वत लेते पकड़ा एसीबी ने

मोवा निवासी ने की थी शिकायत
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 4नवंबर । एसीबी ने राजनांदगांव में थाना बसंतपुर में पदस्थ हवलदार किशोर यादव को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
मंगल विहार, मोवा, रायपुर निवासी गौरव ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, रायपुर में शिकायत की गई थी। इसके अनुसार जिला राजनांदगांव के थाना बसंतपुर में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव, एक प्रकरण में उसके पक्ष में कार्रवाई करने एवं परेशान नहीं करने के एवज् में रिश्वत की मांग की जा रही है। गौरव रिश्वत देना नहीं चाहता था। शिकायत का सत्यापन कराए जाने पर शिकायत सही पाए जाने से आज बुधवार को ट्रेप आयोजित कर थाना बसंतपुर में किशोर यादव को प्रार्थी से ₹20,000 (बीस हजार रुपये) रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया।
आरोपी प्रधान आरक्षक किशोर यादव को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (संशोधित अधिनियम 2018) की धारा 7 के प्रावधानों के तहत् अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।



