छत्तीसगढ़

बसपा में वापसी के बाद आकाश आनंद बोले- ‘बहनजी ने जिम्मेदारी सौंपने से पहले मेरी परीक्षा ली’

मायावती की बहुजन समाज पार्टी से निष्कासन के बाद पार्टी में वापसी करने वाले उनके भतीजे आकाश आनंद ने यूपी में पहली चुनावी रैली की.

यूपी के बुलंदशहर में चुनावी रैली के दौरान मंच से आकाश आनंद ने अपने समर्थकों को बताया कि आख़िर उनकी बुआ ने उन्हें क्यों निकाल दिया और दोबारा मौक़ा क्यों दिया.

रैली में आकाश आनंद ने कहा कि कुछ समय पहले बहनजी ने उन्हें संगठन से अलग रहने की सज़ा दी थी.

उन्होंने कहा, मैंने बहनजी से पूछा कि आप हर बार मेरी ऐसी परीक्षा क्यों लेती हैं, इस पर उन्होंने मुझसे कुछ सवाल किए.

आकाश के मुताबिक, मायावती ने उनसे पूछा कि क्या डॉ. भीमराव आंबेडकर ने अपने जीवन के अंतिम क्षण तक समाज के लिए संघर्ष नहीं किया? क्या कांशीराम ने आखिरी सांस तक बहुजन समाज के लिए तपस्या नहीं की? और क्या उन्होंने स्वयं अपना परिवार छोड़कर बहुजन समाज को अपना परिवार मानते हुए जीवन नहीं समर्पित किया और क्या ये समाज रोज़ मेरी परीक्षा नहीं लेता?

उन्होंने कहा कि इन सवालों के बाद मायावती ने उन्हें समझाया कि इतना बड़ा आंदोलन, इतना बड़ा समाज और इतनी बड़ी जिम्मेदारी किसी को बिना परखे नहीं सौंपी जा सकती.

आकाश आनंद ने कहा, यह सुनकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. मैंने बहनजी से कहा कि आप जितनी चाहें मेरी परीक्षा लें, मैं मरते दम तक तैयार हूं. हम अपना परिवार त्यागने के लिए तैयार हैं और बहुजन समाज को अपना परिवार बनाने के लिए तैयार हैं.(bbc.com/hindi)

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button