छत्तीसगढ़
जामिया मिल्लिया में जारी प्रदर्शनों के बीच ऑनलाइन क्लासेस और एग्ज़ाम पर नया आदेश

जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में जारी प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाइयों के बीच प्रबंधन ने ऑनलाइन क्लासेस की मियाद बढ़ाकर 26 नवंबर कर दी है.
इस केंद्रीय विश्वविद्यालय ने बुधवार को एक बैठक के बाद जारी किए आदेश में इसकी जानकारी दी है.
जामिया विश्वविद्यालय ने लेटर में कहा है कि कैंपस की स्थिति स्टूडेंट्स की सुरक्षा के हिसाब से ठीक नहीं है, ऐसे में ऑनलाइन कक्षाएं अब छह नवंबर के बजाय 26 नवंबर तक जारी रहेंगी.
इतना ही नहीं, एक दिसंबर से 24 दिसंबर तक एंड सेमेस्टर एग्ज़ाम भी ऑनलाइन मोड में ही कराए जाएंगे.
बता दें कि जामिया मिल्लिया में 17वें दिन भी बुधवार को प्रदर्शन जारी रहा. प्रदर्शनकारी छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित कराने की मांग कर रहे हैं.(bbc.com/hindi)



