अर्जेंटीना: शिक्षा बजट में कटौती के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन में हिंसक झड़पें

-आयुष यादव
अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स में लिबर्टेरियन राष्ट्रपति हाविएर मिलेई की सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में की जा रही लागत में कटौती के खिलाफ बड़े पैमाने पर प्रदर्शन हुए हैं. संसद के बाहर हजारों छात्रों, विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, ट्रेड यूनियन के सदस्यों और विपक्षी समर्थकों ने विश्वविद्यालयों के लिए वित्तपोषण कानून को लागू करने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया.
फ्रांस को ऐतिहासिक क्रांति के सबक याद दिलाते छात्र
रैली ज्यादातर शांतिपूर्ण रही, लेकिन इस दौरान कुछ हिंसक झड़पें भी हुईं. देश के राष्ट्रीय सुरक्षा मंत्रालय के अनुसार, कुछ नकाबपोश लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें कम से कम आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 25 लोगों को गिरफ्तार किया है.
साल 2023 में राष्ट्रपति मिलेई के पद संभालने के बाद से शिक्षा खर्च को लेकर सरकार के खिलाफ यह पांचवां बड़ा प्रदर्शन है. इससे पहले मई में भी ऐसा ही एक प्रदर्शन हुआ था, जिसमें आयोजकों के अनुसार लगभग 15 लाख लोगों ने हिस्सा लिया था.(dw.com/hi)



