ताजा खबर
गन्ना किसानों को बड़ी राहत: अब ₹425 प्रति क्विंटल होगी खरीदी, पुराने भुगतान पर भी मिलेगा बढ़ा हुआ दाम।

विकास नंद/सर्वव्यापी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय लेते हुए शक्कर कारखानों में गन्ने की खरीदी 425 रुपये प्रति क्विंटल की दर से करने की घोषणा की है। पेराई सत्र 2025-26 में खरीदे गए गन्ने का भुगतान भी बढ़ी हुई दर से किया जाएगा।भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल से चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की खुशहाली और खेती को लाभकारी बनाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस निर्णय से प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलेगा।
