छत्तीसगढ़

पेड़ से टकराई बस, मालिक समेत पांच की मौत

20 से ज्यादा यात्री घायल, चालक सहित छह गंभीरको कियारेफर

छत्तीसगढ़ संवाददाता

मनेंद्रगढ़, 22 अक्टूबर। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी-जनकपुर जाने वाले मार्ग पर गुरुवार को केल्हारी थाना अंतर्गत ग्राम पहाड़हंसवाही के पास सेमरमथानी मोड़ पर अनियंत्रित होकर बस पेड़ से भिड़ गई। इस दौरान मालिक सहित पांच यात्रियों की मौत हो गई। वहीं 20 से ज्यादा यात्री घायल हैं। जिसमें पांच यात्रियों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, राज ट्रेवल्स की बस मनेंद्रगढ़ से केल्हारी की ओर जा रही थी। इस दौरान दोपहर में सेमरमथानी मोड़ के पास अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादस के बाद चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची और स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को सीएचसी केल्हारी पहुंचाया गया। उपचार के दौरान मालिक सिपाही लाल सहित पांच यात्रियों की मौत हो गई। वहीं गंभीर स्थिति होने के कारण चालक सहित 6 घायलों को सिविल अस्पताल मनेंद्रगढ़, मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया है। जबकि हादसे में घायल अन्य यात्रियों का उपचार जारी है। हादसे के बाद जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना स्थल से लेकर अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।

घायलों में चालक सलाउद्दीन (45) केल्हारी हंसपुर, मो रिहान पिता अमज़द खान(1) तीनदण्डाई, मो अफरोज पिता अमज़द खान(8) तीनदण्डाई, प्रिंयका, वसुंधरा, सृष्टि, अंश पिता जितेन्द्र(5) डुगला केल्हारी, श्यामवती पति हीरालाल, सकलनिया पति हीरालाल बंदटोला, लक्ष्मी पति जितेन्द्र(27) डुगला केल्हारी, शिवानी, पिता जितेन्द्र(8) डुगला केल्हारी हैं। इसके अलावा सुशीला पति राहुल(25) लधुआ केल्हारी, नितेश पिता दिनेश कुमार(54) छरछी, राम निषाद, मीरा पति दिनेश(30), सुधा पिता छोटेलाल(12) दुगला केल्हारी, सूरज पिता जगदीश घायल हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button