छत्तीसगढ़

सहयोग केंद्र में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

रायपुर, 5 अक्टूबर: प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संचालित सहयोग केंद्र में सोमवार को कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत उपस्थित रहे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज एवं सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने भी मौजूद रहे।

सहयोग केंद्र में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 150 से अधिक कार्यकर्ताओं ने अपनी समस्याएं, शिकायतें और मांग पत्र कैबिनेट मंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। मंत्री गुरु खुशवंत ने सभी आवेदकों की बात गंभीरता से सुनी और संबंधित मामलों की जानकारी ली।

कई मामलों में मंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं, नीतिगत और प्रक्रियाधीन मामलों के संबंध में उन्होंने आवेदकों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रशासनिक और जनहित से जुड़े मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। सहयोग केंद्र में बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक पहल किए जाने की बात भी कही गई।

सुनीता सिंह

एक जिम्मेदार और परिवार-केंद्रित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने जीवन में अनुशासन और ईमानदारी को सबसे ऊपर रखा है। पढ़ाई और घर संभालने के साथ-साथ समाज के छोटे कामों में भी रुचि रखती हैं। उन्हें बच्चों से बात करना, त्योहारों की तैयारी और घर की पुरानी यादें संजोना अच्छा लगता है। उनकी भाषा सरल है और सोच स्पष्ट।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button