छत्तीसगढ़
राजधानी वासियों ने आठ महीने में 9 करोड़ का ट्रैफ़िक चालान पटाया

रायपुर, 19 अक्टूबर। राजधानी वासियों नेचालू वित्त वर्ष के इन आठ महीने में लगभग 9 करोड़ रुपए ट्रैफ़िक चालान पटाया है। यह जानकारी सहायक आयुक्त ट्रैफिक कमलजीत पटले ने दी है। सूचना के अधिकार के तहत जागरूक नागरिक कुणाल शुक्ला द्वारा मांगी गई जानकारी में उन्होंने 19 अक्टूबर को लिखित जानकारी दी है। माहवार विवरण के अनुसार जनवरी 2026 ₹1,08,41,200
फरवरी 2026 ₹95,36,900
मार्च 2026 ₹1,93,94,500
अप्रैल 2026 ₹1,52,00,500
मई 2026 ₹1,75,42,050
जून 2026 ₹44,47,600
जुलाई 2026 ₹63,77,700
अगस्त 2026 ₹60,91,900
कुल वसूली: ₹8,94,32,350 (8 करोड़ 94 लाख 32 हजार 350 रुपये)।


